राजस्थान: सीएम गहलोत ने फिर दोहराई देश में ओपीएस लागू करने की मांग, सामाजिक सुरक्षा के लिए बताया जरूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक बार फिर ओपीएस की मांग उठाई है. सीएम गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर ओपीएस को पूरे देश में लागू करने की मांग उठाई है। सीएम गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों को शेयर मार्केट के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। जयपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कई अर्थशास्त्री सवाल उठा रहे हैं। लेकिन जब देश में 65 साल तक ओपीएस लागू थी। तभी देश ने तरक्की की है। इसलिए सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी है। अगर सरकार वित्तीय प्रबंधन ठीक से करती है तो राजस्व की भी प्राप्ति बढ़ती है। सीएम गहलोत ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने की जरूरत है। हम सभी जानते हैं कि बाजरा जल्दी खराब हो जाता है। सीएम गहलोत ने कहा कि वे जब पहली बार सत्ता में आए और सीएम बने तो बाजरे की खरीद की गई थी। लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद कभी खरीद नहीं हुई। केंद्र सरकार ने भी सहयोग नहीं किया। सीएम गहलोत ने मिलेट्स को बढ़ावा देते हुए सभी को आगे आकर मिलकर काम करने की मांग दोहराई है।

पाकिस्तान आत्मनिर्भर नहीं बन पाया

इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शी सोच के चलते देश में बड़े-बड़े बांधों का निर्माण हुआ। इससे भारत आत्मनिर्भर देश बना। लेकिन पाकिस्तान आत्मनिर्भर नहीं बन पाया और हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहा। इसका नतीजा है कि आज वहां के हालात खराब हैं। सीएम गहलोत सोमवार को दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केंद्र में राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र ने मिलेट्स ईयर घोषित किया

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में किसानों का सम्मान होता है। सरकार कोई भी हो किसानों को अच्छे खाद, बीज और दवाइयां मुहैया करवाने जाने चाहिए। भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित किया है। इससे मोटे अनाज को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम को कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा, केंद्रीय कृषि विभाग की संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर और मुख्य सचिव उषा शर्मा ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+