Rajasthan: आचार संहिता खत्‍म होते ही मंत्री-अफसरों की 'अग्निपरीक्षा', CM भजनलाल शर्मा लेंगे 100 दिन का हिसाब

Bhajan Lal Sharma CM Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता खत्‍म होने के साथ ही राजस्‍थान के मंत्रियों और अफसरों की 'अग्निपरीक्षा' होगी। उसके बाद मंत्रिमंडल ही नहीं बल्कि ब्‍यूरोक्रेसी का चेहरा भी बदलना तय माना जा रहा है।

दरअसल, राजस्‍थान सीएम भजनलाल शर्मा अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के प्‍लान का हिसाब लेंगे। आचार सहिंता समाप्‍त होने के बाद बड़ी समीक्षा बैठक होगी, जिसमें 100 दिन के कामकाज की समीक्षा होगी। 100 दिवसीय कार्य योजना लागू करने में लापरवाही बरतने वाले अफसरों का बदलना तय है।

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

इस समीक्षा बैठक में राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार बनने से लेकर आचार संहिता लागू होने तक बने 100 दिन के प्‍लान की समीक्षा होगी। इसी दिन कैबिनेट की मीटिंग भी रखी गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में ही प्रदेश की ब्‍यूरोक्रेसी का नया चेहरा तय होगा।

100 दिवसीय कामकाज की समीक्षा के साथ ही मंत्रियों के विभागों की समझ व कामकाज को लेकर भाजपा हाईकमान तक फीडबैक दिया जाएगा। इसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल व विभाग बदलने का फैसला भी लिया जा सकता है। मुख्‍यमंत्री की समीक्षा बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के बाद सत्‍ता में आई भजनलाल शर्मा सरकार ने सभी विभागों से सौ दिवसीय कार्य योजना बनाकर मांगी और उस पर काम करने के निर्देश दिए थे। कई विभागों के काम तो मंजूर हो गए, मगर कइयों के अफसरों की लापरवाही की वजह से और कई काम आचार संहिता लागू होने से अटके हैं।

100 दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा बैठक में यूडीएच, जलदाय, ऊर्जा, परिवहन, एग्रीकल्‍चर, ग्रामीण विकास, जल संसाधान विभाग अहम हैं। वहीं, राजस्‍थान मुख्‍य सचिव सुधांश पंत विभिन्‍न विभागों की लगातार बैठक ले रहे हैं। विभाग और अफसरों के कामकाज की समीक्षा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+