राजस्थान : 18 महीने बाद सीएमओ पहुंचे अशोक गहलोत, विपक्ष के नेता बोलने लगे थे वर्चुअल सीएम

जयपुर, 5 अक्टूबर। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई बीजेपी नेताओं द्वारा सीएम अशोक गहलोत के वर्चुअल बैठक लेने पर तंज कसते हुए उन्हें 'वर्चुअल सीएम' कहना शुरू कर दिया।

cm ashok gehlot

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सामान्य दिनों की तरह कामकाज निपटाया। वे करीब चार घंटे तक यहां रुके। इस साल 26 जनवरी को अशोक गहलोत थोड़ी देर ही सीएमओ आकर वापस चले गए थे। इसे छोड़ कोरोनाकाल में 18 महीने से वे कार्यालय नहीं गए थे।

मार्च 2020 में कोरोना की पहली लहर आ गई थी। उस समय लंबा लॉकडाउन रहा। गहलोत ने कोरोना की दोनों लहर में सीएम निवास से ही कामकाज किया। पहली लहर के खत्म होने के बाद जुलाई 2020 में सचिन पायलट खेमे की बगावत के बाद सियासी संकट के कारण 34 दिन तक मंत्री और विधायक होटलों में बाड़ेबंदी में रहे। उस दौरान भी गहलोत ने सीएम निवास के ऑफिस से ही काम किया।

2020 के अलावा साल 2021 में भी सीएमओ की जगह सीएम निवास से ही पूरी बैठक लीं। गहलोत ने कोरोना की दूसरी लहर में 300 से ज्यादा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम भी वर्चुअल ही किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+