राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की नन्हीं क्रिकेटर मूमल के उज्ज्वल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर सर्किट हाऊस नन्हीं क्रिकेटर मूमल से मुलाकात की। इस दौरान आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद रहे।सीएम गहलोत ने मूमल की प्रतिभा की तारीफ करते हुए उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर सर्किट हाऊस में प्रतिभाशाली नन्हीं क्रिकेटर मूमल नेहर से मुलाकात की। उन्होंने मूमल की प्रतिभा की तारीफ करते हुए आशीर्वाद दिया और राज्य सरकार से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने 14 वर्षीय मूमल से पढ़ाई-लिखाई, खेल आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले के शिव उपखण्ड अन्तर्गत कानासर (शेरपुरा) गांव की मूमल का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर चर्चा का विषय बना। मूमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कानासर में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+