राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जाएंगे दिल्ली, बीकानेर हाउस में शिल्प कला पार्क का करेंगे उदघाटन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को दिल्ली जाएंगे। सीएम गहलोत यहाँ बीकानेर हाउस में शिल्प कला पार्क का उद्घाटन करेंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में शिल्प कला पार्क का उद्घाटन करेंगे। राजस्थान के नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस समारोह में कला संस्कृति से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर हाउस को गेटवे ऑफ इंडिया के रूप में विकसित करने के प्रयासों के फलस्वरूप यह सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों, कला प्रदर्शनियों, साप्ताहिक हाट बाजार आदि के लिए हॉट स्पॉट बन गया है।













Click it and Unblock the Notifications