राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल पेश करेंगे बजट, कांग्रेस को बजट से बड़ी उम्मीदें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बजट पेश करने जा रहे हैं। बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है सीएम गहलोत के बजट से कांग्रेस की उम्मीदें परवान पर हैं। वहीं सीएम गहलोत की ओपीएस स्कीम ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बजट पेश करेंगे। इस बजट को लेकर कांग्रेस को साथ भाजपा की भी नजर लगी हुई है। यही नहीं कांग्रेस हाईकमान को बजट से बहुत उम्मीदें हैं। चुनाव से पहले राज्य के कांग्रेसी तो बजट से उम्मीद लगाए हुए हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले बजट की तरह इस बार भी अपने जादुई पिटारे से कुछ ऐसी घोषणाएं कर दें। जिससे उनकी जीत की राह और आसान हो जाए। गहलोत ने अपने बजट में पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा कर पूरे देश के सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें जगा कर पार्टी के पक्ष में काफी हद तक माहौल बनाया है। हिमाचल में पार्टी की जीत में ओपीएस ने बड़ी भूमिका निभाई है। इस हार के बाद बीजेपी शासित प्रदेशों में चिंता बढ़ गई है। केंद्र की मोदी सरकार में भी ओपीएस को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी केंद्र पर बराबर दबाव बना रहे हैं।

ashok gehlot

बजट में बड़े धमाके की उम्मीद

कांग्रेस आलाकमान की उम्मीद लगाए हुए हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार बजट में कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा भी है कि मुख्यमंत्री गहलोत आमजन के लिए कुछ करने जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 500 रूपए में सिलेंडर देने की घोषणा कर कांग्रेस और आलाकमान को संकेत दे दिए थे कि बजट में गरीबों के लिए वे और भी बहुत कुछ करने जा रहे हैं।

बजट में इन वर्गों के लिए घोषणा संभव

बजट पर सबकी नजरें हैं कि 10 तारीख को पेश किए जाने वाले बजट में बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। जो संकेत मिल रहे हैं। उनके अनुसार युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए मुख्यमंत्री गहलोत कुछ और नई घोषणाएं कर सकते हैं। आलाकमान भी प्रदेश पर नजर रखे हुए हैं। जो ताकतें सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से सरकार के खिलाफ माहौल बना रही है। उन पर पार्टी महाधिवेशन के बाद कार्रवाई के आसार हैं। प्रदेश प्रभारी और पार्टी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा बराबर आलाकमान को रिपोर्ट दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+