राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देंगे प्रदेश को कई सौगात, इन अधिकारियों की टीम ने तैयार किया बजट
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम गहलोत इस बार बचत राहत और बढ़त के संकल्प के साथ बजट पेश कर रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम गहलोत इस बार बचत राहत और बढ़त के संकल्प के साथ बजट पेश कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने अपने आवास पर बजट को अंतिम रूप दिया है। इस मौके पर शासन सचिव वित्त राजस्व अखिल अरोड़ा, केके पाठक, रोहित गुप्ता, नरेश कुमार ठकराल और बृजेश शर्मा मौजूद रहे। गहलोत सरकार का यह आखिरी बजट होगा। सीएम गहलोत ने बजट में युवाओं और बेरोजगारों का विशेष ध्यान रखने के संकेत भी दिए हैं। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत चुनावी साल में लोक लुभावना बजट ला सकते हैं। बजट में मुख्यमंत्री किसानों को मुफ्त बिजली देने का भी ऐलान कर सकते हैं। प्रदेश में बजट पर सबकी निगाह है। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव भी होने जा रहे हैं। ऐसे में सीएम चुनाव के मद्देनजर ही बजट लेकर आ रहे हैं।

सीएम गहलोत की टीम में ये अधिकारी शामिल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करेंगे। इस बार बजट को लेकर गहलोत बहुत उत्साहित हैं और इसकी ब्रांडिंग में जुटे हैं। सीएम गहलोत शुक्रवार को जिस जादू को पिटारे को खोलने वाले हैं। उसे तैयार करने में उनके पसंदीदा 4 आईएएस अफसर और एक आईएएस अफसर ने करीब 105 दिनों तक रोजाना 12 घंटे काम करके बजट तैयार किया है। सचिवालय के गलियारों में इन अफसरों की मेहनत चर्चा का विषय बनी हुई है। यह पहला मौका है। जब सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर राजधानी के हर चौराहे पर बजट की ब्रांडिंग की है। करीब महीने भर पहले बजट लगभग फाइनल होकर सीएम गहलोत के पास ले जाया गया था तो सीएम ने समय पर बजट तैयार करने के लिए वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और इस बजट टीम के कप्तान अखिल अरोड़ा की तारीफ की थी।
श्रीगंगानगर को मिल सकती है यह राहत
प्रदेश के सरहदी जिले श्रीगंगानगर के वासी पेट्रोल और डीजल पर वैट दरें कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। देश के सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल की कीमतें राजस्थान में सरहदी जिले श्रीगंगानगर में है। वही श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर पड़ोसी राज्य पंजाब की सीमा में पेट्रोल लगभग 11 रूपए तो डीजल लगभग 16 रूपए प्रति लीटर सस्ता मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications