राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देंगे विधायकों को तोहफा, तोहफे में मिल सकती है किंडल ई बुक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। यह उनके कार्यकाल का आखिरी और पांचवां बजट होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट के साथ ही विधायकों को तोहफा भी दे सकते हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। यह उनके कार्यकाल का आखिरी और पांचवां बजट होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट के साथ ही विधायकों को तोहफा भी दे सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी सीएम गहलोत बजट पेश करने के मौके पर विधायकों को महंगा तोहफा देंगे। सीएम गहलोत ने इस बार विधायकों को किंडल ई बुक देने का मन बनाया है। सीएम गहलोत शुक्रवार को यह तोहफा विधायकों को देंगे। माना जा रहा है कि एक किंडल ई बुक की कीमत 25 हजार रुपए है।

सीएम गहलोत ने विधायकों को बांटे थे आईफोन
गहलोत ने पिछले साल बजट पेश करने पर विधायकों को आईफोन गिफ्ट किए थे। सीएम की इस सौगात से विधायकों ने खुशी जाहिर की थी। इसके बाद बीजेपी विधायकों ने यह आईफोन लौटा दिए थे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय हुआ था कि सीएम गहलोत का तोहफा स्वीकार नहीं करेंगे। पहले तो विधानसभा में सभी बीजेपी विधायकों ने आईफोन ले लिए और बाद में पार्टी के आदेश पर सरकार को वापस लौटाने का मन बनाया। बीजेपी एमएलए आईफोन वापस जमा कराने पहुंचे तो विधानसभा सचिव ने लेने से मना कर दिया। तब से सभी आईफोन नेता प्रतिपक्ष के पास जमा है।
भाजपा विधायक दल की बैठक में 14 को होगा फैसला
सीएम गहलोत द्वारा विधायकों को दिए जाने वाले तोहफे लेने हैं या नहीं। इस बारे में अभी भाजपा ने कोई फैसला नहीं लिया है। यदि गहलोत सरकार की ओर से कोई गिफ्ट दिया जाएगा, तो उसका फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में किया जाएगा। बजट में जो मिलेगा उसकी चर्चा के लिए भाजपा आगामी 14 फरवरी को विधानसभा में विधायक दल की बैठक कर पार्टी स्तर पर सर्वसम्मति से फैसला लेगी।












Click it and Unblock the Notifications