राजस्थान: बजट से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इशारा, युवाओं और किसानों को मिलेगी यह सौगात
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार लोक लुभावना बजट पेश करने वाले हैं। सीएम गहलोत में जयपुर में लगे होर्डिंग्स में बजट को थीम देकर साफ कर दिया है कि इस बजट में प्रदेश के हर वर्ग को मुनाफा होने वाला है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम गहलोत इस बार लोक लुभावन बजट लेकर आ रहे हैं। बजट पेश करने से पहले सीएम गहलोत ने अपने इरादे सार्वजनिक रूप से जाहिर कर दिए हैं। इस बार बजट को लेकर उनकी थीम 'बचत. राहत और बढ़त' रहने वाली है। गहलोत सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है। सीएम गहलोत अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। माना जा रहा है कि बजट घोषणा और रेवड़ियों से भरपूर होगा। इस बजट में हर वर्ग को रिझाने की कोशिश करते हुए सीएम गहलोत बतौर वित्त मंत्री बजट भाषण पढ़ेंगे। उनके पिटारे से हर वर्ग को संतुष्ट करने के इरादे जाहिर होंगे। हालांकि बजट घोषणाओं का अंदाजा 10 तारीख को होगा। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट से पहले अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। जयपुर की सड़कों पर लगे पोस्टरों के जरिए सीएम ने साफ कर दिया है कि उनका बजट किन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित होगा।

बजट से हर वर्ग को होगा मुनाफा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साफ कर चुके हैं कि 2023 वर्ष का बजट युवाओं पर केंद्रित रहने वाला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी बता दिया है कि इस बार बजट में कृषि को लेकर अलग से घोषणाएं होगी। सीएम गहलोत अपने पिछले कार्यकाल में कृषि को लेकर अलग से बजट पेश कर चुके हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर की सड़कों पर लगे होर्डिंग में यह संकेत दिए हैं कि यह बजट राहत, बचत और बढ़त के आधार वाला होगा। मतलब साफ है कि इस बजट से हर वर्ग को मुनाफा देकर बचत देने वाला होगा। सीएम गहलोत का यह बजट मुद्दों को राहत के साथ तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications