राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय दौरे के दौरान जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन दिवसीय दौरे के दौरान जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत का स्वागत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है। इस बजट में किसान, युवा और आम आदमी का खयाल रखा गया। उन्होंने कहा कि इस बार जो बजट पेश किया है। उन्हें आने वाले चुनाव में कई पार्टियां अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी। ऐसा उनका मानना है। चिरंजीवी योजना में 10 लाख से 25 लाख का प्रावधान किया है। इसमें केवल दुर्घटना के लिए 10 लाख का प्रावधान किया है।

ashok gehlot

बजट में युवाओं, किसानों और गरीबों को प्राथमिकता

सीएम गहलोत कहा कि सरकार ने आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ ही किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा कर किसानों को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। खासकर युवा, किसानों और गरीबों का इस बजट में सरकार ने ध्यान रखकर बजट पेश किया है। देश में जिस तरह से अमीर गरीब के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। ऐसे ही 4 मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो जोड़ो यात्रा की और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+