राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जुनैद और नासिर के परिजनों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जुनैद और नासिर के परिवार से मुलाकात की है। सीएम गहलोत ने इस मुलाकात की फोटो ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जुनैद और नासिर के परिजनों से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान सीएम गहलोत ने परिजनों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। सीएम गहलोत ट्वीट कर बताया कि कुछ दिन पहले मैंने हरियाणा में हिंसा का शिकार होकर जान गवाने वाले जुनैद और नासिर के परिवार वालों से मुलाकात की। इस जघन्य अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान पुलिस पूरा प्रयास कर रही है एवं न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नासिर और जुनैद के परिजनों से मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है।

ashok gehlot

हरियाणा के लोहारू में मिले थे कंकाल

पिछले दिनों 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में एक बोलेरो के अंदर 2 लोगों के कंकाल मिले थे। जली हुई बोलेरो में मिली दोनों कंकालों के बारे में बताया गया कि यह जुनैद और नासिर थे। भरतपुर के रहने वाले जुनेद और नासिर का शव हरियाणा के लोहारू में जली हुई गाड़ी के अंदर बरामद हुआ था। आरोप है कि 15 फरवरी को कथित तौर पर कुछ गौ रक्षक इन दोनों को जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद इन दोनों की लाश मिली है। दोनों ही मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ओवैसी ने सीएम गहलोत पर उठाए थे सवाल

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ दिन पहले जुनैद और नासिर के परिजनों से मुलाकात की थी। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार अशोक गहलोत सरकार पर निशाना भी साथ रहा था। राज्य सरकार द्वारा पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात ना करने को लेकर ओवैसी ने सवाल भी उठाए थे। इस चर्चित कांड में गौ रक्षक मोनू मानेसर को आरोपी बनाए जाने के बाद से ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इसके विरोध में उतर आए हैं। आरोप लग रहे हैं कि गोकशी में शामिल होने के शक के आधार पर मोनू मानेसर सहित बजरंग दल के कुछ सदस्यों ने मिलकर जुनैद और नासिर का अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी। भिवानी कांड को लेकर मोनू मानेसर के समर्थन में बजरंग दल और वीएचपी के सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+