राजस्थान: प्रदेश के बजट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुश, कहा "प्रदेश को नई दिशा देने वाला बजट"
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने यह बजट चुनाव के लिए पेश नहीं किया है। यह बजट प्रदेश को नई दिशा देगा। केंद्र को एनपीएस को मॉडिफाइड करना पड़ेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने यह बजट चुनाव के लिए पेश नहीं किया है। यह बजट प्रदेश को नई दिशा देगा। केंद्र को एनपीएस को मॉडिफाइड करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना का दायरा बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। दुनिया के किसी भी देश या राज्य में ऐसी योजना नहीं है। दुर्घटना बीमा की राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख कर दी गई है। वहीं ओपीएस स्कीम से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। मैंने फिर से केंद्र सरकार से ओपीएस को पूरे देश में लागू करने की मांग की है। यह आज की जरूरत है। इसलिए अब अन्य राज्य भी इसे लागू कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी शासित प्रदेश के सीएम इसे लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ओपीएस को लेकर जो बयान दिया है। उस की मैं निंदा करता हूँ। प्रदेश के गांव-गांव में बजट सुना जा रहा है। बीजेपी वाले नहीं चाहते थे कि कोई बजट सुने।

बिना वजह बात का बतंगड़
गहलोत ने कहा कि विधानसभा में भाजपा ने बेवजह बात का बतंगड़ बना दिया। वे पूरी रणनीति के तहत आए थे। एक पेपर मैंने गलती से पुराना पढ़ लिया तो क्या बजट लीक हो गया। विपक्ष चाहते ही नहीं थे कि बजट पेश हो। बजट शानदार आएगा। इसलिए सोची-समझी रणनीति के तहत यह हंगामा मचाया गया। भाजपा ने जो सदन में किया है। उसे देख पूरे राज्य में इनकी क्या इमेज बनी है। वह बताने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications