राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी जोधपुर को सौगात, रतनाडा गणेश मंदिर में ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा में कई घोषणाओं का पिटारा खोला। सीएम गहलोत ने कहा कि अब जोधपुर के रतनाडा गणेश मंदिर सहित पांच मंदिरों में यह व्यवस्था की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा में कई घोषणाओं का पिटारा खोला। सीएम गहलोत द्वारा जोधपुर के प्रसिद्ध रतनाडा गणेश मंदिर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था के अलावा रीको का नया कार्यालय और पॉलिटेक्निक कॉलेज में नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी दिया गया है। सीएम गहलोत ने गुरुवार को सदन में एक बार फिर सेक्टर वार अलग-अलग घोषणाएं की। उन्होंने जोधपुर जिले के अशोक और देचू में नए महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही मंडोर क्षेत्र में रीको की नई इकाई खोली जाएगी। इसके साथ ही अब रिको के जोधपुर में तीन कार्यालय हो जाएंगे। एक प्रधान कार्यालय पहले से ही बासनी में और दूसरा बोरानाडा में संचालित होता है। यह कार्यालय मंडोर में संचालित होने वाला तीसरा कार्यालय होगा।

ashok gehlot

रतनाडा गणेश मंदिर में भी ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था

सीएम गहलोत ने जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में गैर-पारंपरिक ऊर्जा के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की घोषणा की है। इसमें मुख्य रूप से जोधपुर और पश्चिमी राजस्थान में मौजूद सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बायोगैस के विकास पर फोकस किया जाएगा। सीएम गहलोत ने कहा कि कोविड-19 के दौरान राज्य के दो मंदिरों ऋषभदेव और गोगामेड़ी में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई। इसे ध्यान में रखते हुए अब जोधपुर के रतनाडा गणेश मंदिर सहित पांच मंदिरों में यह व्यवस्था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+