राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्यावर हादसे पर जताया दुःख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के ब्यावर में हुए हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर जिले के ब्यावर में हुए हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की है। प्रदेश के अजमेर जिले के ब्यावर के पास एनएच-8 पर गुरूवार देर रात तेल से भरे टैंकर और ट्रोले की भिडंत से हुए विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में झुलसने से अब तक चार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि घायलों का उपचार जारी है। सीएम गहलोत ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications