राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट में कर सकते हैं युवाओं के लिए एक लाख नौकरियों की घोषणा, कल आएगा बजट
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 11 बजे विधानसभा में बज पेश करने वाले हैं। गहलोत का बजट युवाओं पर फोकस करने वाला होगा। बजट में विभिन्न विभागों में करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 11 बजे विधानसभा में बज पेश करने वाले हैं। गहलोत का यह बजट युवाओं पर फोकस करने वाला होगा। बजट में अलग-अलग विभागों में करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं। नए रोजगार शुरू करने के लिए सरकार भारी भरकम छूट और पैकेज देने की योजना लाएगी। बजट में फ्री स्कीम्स पर भी खासा फोकस रहने की संभावना है। युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बजट में बहुत सी सीधे लाभ वाली स्कीम्स की घोषणाएं होंगी। महिलाओं के रसोई का बजट कम करने के लिए उज्जवला योजना में पात्र परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा का बजट देना तय है। हर परिवार को महंगाई से राहत देने के लिए फूड किट देने की योजना की भी घोषणा होगी।

सुरक्षा के लिए नई योजना और कानून
बजट में एप बेस वर्कस की सुरक्षा के लिए नए कानून की घोषणा होगी। ऐसे कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए नई स्कीम्स की भी घोषणा होगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलवर में हुई रैली में ओला, उबर, अमेजन जैसे ऐप बिजनेस में काम करने वाले वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी के लिए स्कीम्स लाने को कहा था।
महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड्स में वर्क फ्रॉम होम
बजट में महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए पीरियड्स के दौरान वर्क फ्रॉम होम की सुविधा की घोषणा के आसार हैं। इसके लिए सर्विस रूल्स में बदलाव की घोषणा हो सकती है। राज्य समाज कल्याण बोर्ड ने पिछले दिनों राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था। चुनावी साल में महिला कर्मचारियों को मैसेज देने के लिए यह घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications