राजस्थान कैबिनेट फेरबदल का फॉर्मूला, जानिए कौन MLA किस आधार पर बन सकता है मंत्री?
जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में चंद घंटे शेष हैं। तीन मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर होने के साथ ही 21 नवंबर को शाम चार बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलवाने की राजस्थान के राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने फॉर्मूला तय किया
अशोक गहलोत का साल 2021 का मंत्रिमंडल विस्तार कई मायनों में खास है। साल 2020 में अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे की खींचतान खुलकर सामने आ गई थी और साल 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित है।राजनीति के जानकारों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट विस्तार को मंजूरी देते हुए फॉर्मूला तय किया है। हटने वाले मंत्रियों की जगह उन्हीं की जाति के नेताओं को मंत्री बनाने की ज्यादा संभावना है। रविवार को दस से बारह नए मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

डोटासरा, चौधरी व शर्मा की जगह इनको मिल सकता है मौका
शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी संगनात्मक नियुक्ति के चलते इस्तीफा दे चुके हैं। इनके साथ ही चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का भी इस्तीफा हुआ है। अब डोटासरा व चौधरी की जगह उन्हीं की जाट जाति से किसी विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। प्रमुख दावेदारों में हेमाराम चौधरी, बृजेंद्र ओला, रामलाल जाट और नरेंद्र बुडानिया का नाम है। इधर, डॉ. रघु शर्मा की जगह ब्राह्मण चेहरे राजकुमार शर्मा, राजेंद्र पारीक, महेश जोशी आदि को मौका मिल सकता है।

राजेंद्र गुढ़ा व महादेव सिंह खंडेला का नाम भी चर्चा में
कांग्रेस विधायकों के अलावा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए और निर्दलीय विधायकों के नाम भी मंत्री बन सकने वालों की चर्चा में है। बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनमें उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल बताया जा रहा है। इधर, निर्दलीयों में महादेव सिंह खंडेला और संयम लोढ़ा का नाम चर्चा में है।
Recommended Video

दलित वर्ग से ये बन सकते हैं मंत्री
कांग्रेस के दिग्गज नेता मास्टर भंवरलाल मेघवाल दिग्गज दलित नेता हुआ करते थे। मेघवाल कैबिनेट मंत्री थे। उनके निधन के बाद अब किसी अन्य दलित नेता को मौका मिल सकता है। दलित वर्ग से विधायक मंजू मेघवाल, गोविंद, खिलाड़ी, अशोक बैरवा मंत्री पद के प्रमुख दावेदान माने जा रहे हैं।

सचिन पायलट खेमे से इनको मिल सकता है मौका
अशोक गहलोत सरकार के इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सचिन पायलट खेमे से मंत्री बन सकने वालों पर हर किसी की नजर है। खबर है कि पायलट खेमे से झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र सिंह ओला, श्रीमाधोपुर विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, मुरारीलाल मीणा, हेमाराम चौधरी व रमेश मीणा मंत्री बन सकते हैं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications