राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल 2021 : इन मंत्रियों की भी हो सकती है छुट्टी, जानिए हटा सकने की असली वजह
जयपुर, 20 नवंबर। राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार की मशक्कत के बीच नए मंत्री बनने वालों के साथ-साथ अशोक गहलोत सरकार से हटने वाले मंत्रियों के नाम भी चर्चा में है। खबर है कि परफॉर्मेंस के आधार पर मौजूदा कई मंत्रियों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है।

संगठनात्मक नियुक्ति के चलते शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को इस्तीफा पहले ही मंजूर किया जा चुका है। इनके अलावा आठ मंत्रियों को भी हटाया जा सकता है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार का जो फॉर्मूला तय किया है उसको कोलेकर प्रभारी अजय माकन व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है।
इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
1. मोटर गैराज मंत्री राजेंद्र यादव
2. गृह रक्षा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव
3. महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश
4. तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग
5. उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी
6. जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामणियां
7. परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास
8. उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा

Recommended Video
क्यों हटाया जा सकता है इन 8 मंत्रियों को?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में मौजूदा मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा होगी। साथ ही क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा जाएगा। दोनों आधार पर उपरोक्त 8 मंत्रियों को हटाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications