Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्थान बजट 2022 LIVE : शहरी क्षेत्रों में भी मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार

जयपुर, 23 जनवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 11 बजे विधानसभा में राजस्थान बजट 2022 पेश किया। प्रदेश को बजट में कई सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरों में रोजगार इंदिरा गांधी शहरीरोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की है।

cm ashok gehlot

अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार मिलेगा। इस पर 800 करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार 125 दिन करने की घोषणा की है। राज्य सरकार खर्च उठाएगी। 700 करोड़ खर्च होंगे। बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200 फीट बाइपास तक मेट्रो के फेज 1 का विस्तार होगा। वहीं अबांबाड़ी से सीतापुरा तक फेज-2 का निर्माण भी इसी वित्तीय वर्ष में शुरू होगा।

शिक्षा :

- 3800 सेकंडरी स्कूल सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा। - शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000-1000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे। - अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों के शिक्षकों का अलग से कैडर बनेगा, अंग्रेजी के 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।

- रेगिस्तानी जिलों में 200 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।

- जेएलएन मार्ग जयपुर की शिक्षण संस्थाओं को मिलाकर एजुकेशन हब बनेगा। 250 करोड़ खर्च होंगे। पोद्दार स्कूल, राधाकृषण लाइब्रेरी एजुकेशन हब के हिस्से होंगे।

- जयपुर का खेतान पॉलिटेक्निक, 100 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा।

- पैरा ओलंपिकक पदक विजेताओं को भी ओलंपिक पदक विजेताओं की तरह ही जमीन और दूसरी सुविधाएं दी जाएंगी।

- 19 जिलों में 36 गर्ल्स कॉलेज खुलेंगे।

इंडस्ट्री:

- पचपदरा में 383 वर्ग किलोमीटर पेट्रोकेमिकल इंवेस्टमेंट रीजन बनेगा, इसके विकास के लिए 1000 करोड़ खर्च होंगे।

- सीआईएसएफ की तर्ज पर राजस्थान इं​डस्ट्रियल सिक्योरिटीर फोर्स आरआईएसएफ का गठन होगा, इस पर 2000 भर्तियां होंगी।

सामाजिक क्षेत्र:

- आर्थिक पिछड़ों के लिए 100 करोड़ ईडब्ल्यूएस कोष का गठन होगा।

आधारभूत ढांचा:

- हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत होगी। विधायकों के क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत होगी। 2000 करोड़ खर्च होंगे।

- 750 करोड़ की लागत से जयुपर में अजमेर रोड, दिल्ली रोड पर सेटेलाइट बस स्टेशन बनेंगे। सिंधी कैंप बस स्टेंड को इंटरस्टेट बस टर्मिनल के तौर पर विकसित किया जाएगा।

- उदयपुर और कोटा में विकास प्राधिकरण बनेंगे, अभी दोनों शहरों में यूआईटी हैं, उदयुपर विकास प्राधिकरण और कोटा विकास प्राधिकरण बनेगा।

- मगरा, डांग, मेवात विकास बोर्ड का बजट 10 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ किया।

- पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 100 करोड़ की योजना।

युवा-रोजगार:

- दिल्ली के उदयपुर हाउस में 500 युवाओं के लिए 300 करोड़ की लागत से नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल एंड फेसिलेशन सेंटर बनेगा। इस सेंटर में दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा ठहर सकेंगे।

- जुलाई 2022 में होगी रीट परीक्षा, पुराने अभ्यर्थियों को फीस नहीं देनी होगी। पहले की तरह ही मुफ्त यात्रा और सुविधाएं मिलेंगी।

- एसओजी में एंटी चीटिंग सेल का गठन होगा।

- अगले साल सरकारी विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियां होंगी।

- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना लागू होगी, इसके तहत 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार दिया जाएगा।

- CISF की तर्ज पर RISF के गठन की घोषणा। इसके तहत 2000 हजार सुरक्षाकर्मियों की भर्ती होगी। इनकी तैनाती रिको जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में की जाएगी।

बिजली:

- 50 यूनिट मुफ्त बिजली। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपए और इससे उपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ। इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा।

स्वास्थ्य:

- चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर मिलेगा। कॉकलियर इंप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां भी जोड़ी। जरूरतमंद व्यक्तियों का कलेक्टर चिरंजीवी स्वास्थ्य कार्ड के बिना भी फायदा दिला सकेंगें

- सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस, कोई पैसा नहीं लगेगा।

- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की घोषणा, 5 लाख तक का एक्सीडेंट कवर मिलेगा।

- अगले साल 18 बचे हुए 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, सभी जिलों में नर्सिंग कॉलेज होंगें। एसएमएस अस्पताल, जयपुर में 5 नए विभाग, रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, 300 करोड़ खर्च होंगे।

- अगले साल अजमेर, जोधपुर और कोटा में नए मेडिकल इंस्टीट्यूट पर 250 करोड़ खर्च होंगे।

- 1000 उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्न्त करते हुए 100 नए पीएचसी खुलेंगे।

- जयपुर के एचसीएम रीपा में स्टेट रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट खुलेगा। रोड सेफ्टी एक्ट लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+