राजस्थान बॉर्डर फिर खुला, अब बिना किसी पास-NOC के कर सकते हैं आवाजाही, सिर्फ ये काम होगा करना

जयपुर। कोरोना महामारी के खौफ के बीच एक बार फिर से राजस्थान सरकार ने अपना बॉर्डर खोल दिया है। अब राजस्थान से बाहर जाने और प्रवेश करने पर कोई पाबंदी नहीं है। किसी प्रकार के पास और एनओसी की जरूरत नहीं है। हालांकि राजस्थान की सीमा पर लोगों की स्क्रीनिंग का काम पहले की तरह ही होता रहेगा।

Rajasthan Border again Opened now no Need any Pass or NOC for travelling

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केस की स्थिति बेहतर होने और अन्य प्रदेशों के मुकाबले राजस्थान में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर अच्छी रहने और आवागमन में लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए राज्य के अंदर-बाहर पर जाने पर लगाई गई रोक तत्काल प्रभाव से हटाई जाती है।

बता दें कि राजस्थान सरकार ने पहले आदेश जारी कर दस जून की शाम से आगामी सात दिन के लिए अपनी सीमाएं सील करने की बात कही थी। फिर दोपहर बाद ही यह आदेश पलट दिया कि सीमाएं सील करने की बजाय सिर्फ यातायात को नियंत्रित करने की बात कही। अब यह पाबंदी भी पूरी तरह से हटा ली गई है। राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने आदेश में लिखा है कि सीमाओं को इस शर्त पर बहाल किया जा रहा कि राज्य में प्रवेश करने और बाहर जाने वालों को बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करवानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+