RBSE 12th Result 2021 : 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट
अजमेर, 24 जुलाई। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने शनिवार शाम चार बजे 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के 64 साल के इतिहास में पहली बार कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं।
Recommended Video

बता दें कि इस बार आठ लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। कोरोना महामारी की वजह बारहवीं बोर्ड परीक्षा तो निरस्त कर दी गई थीं, मगर रिजल्ट नए फॉमूले से जारी किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर रिजल्ट का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इस वेबसाइट के अलावा rajeduboard.rajasthan.gov.in व results.gov.in आदि पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
बता दें कि 12वीं बोर्ड के रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया गया है। इसमें 10वीं कक्षा के मार्क्स का वेटेज 40 फीसदी, 11वीं का 20 और 12वीं का भी 20 फीसदी शामिल किया गया है।
बता दें कि शनिवार शाम चार बजे शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने बटन दबाकर परिणाम जारी किया। कला वर्ग में परिणाम 99.19 फीसदी, विज्ञान वर्ग में 99.52 फीसदी व वाणिज्य वर्ग में परिणाम 99.73 फीसदी रहा है।
कला वर्ग में 592218 छात्रों का हुआ था पंजीकरण
592051 छात्र हुए थे प्रविष्ठ,
297534 छात्र हुए पास,
289705 छात्राएं हुई पास,
587239 कुल छात्र हुए पास
कल वर्ग का 99.19 % रहा परिणाम
विज्ञान वर्ग में 236030 छात्रों का हुआ था पंजीकरण
235954 छात्र हुए थे प्रविष्ठ,
154779 छात्र हुए पास
80048 छात्राएं हुई पास
234827कुल छात्र हुए पास
विज्ञान वर्ग का 99.52 % रहा परिणाम
वाणिज्य वर्ग में 31993 छात्रों का हुआ था पंजीकरण
31989 छात्र हुए थे प्रविष्ठ,
20369 छात्र हुए पास
11534 छात्रएं हुई पास
31903 कुल छात्र हुए है पास
वाणिज्य वर्ग का 99.73 % रहा परिणाम












Click it and Unblock the Notifications