Lok Sabha Election 2024: राजस्‍थान BJP उम्‍मीदवारों की पहली सूची पर मंथन, इन सीटों पर उतारेंगे नए चेहरे?

BJP Candidate List Rajasthan: मई में लोकसभा चुनाव 2024 होने हैं। राजस्‍थान भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची इसी सप्‍ताह जारी हो सकती है।

राजस्‍थान भाजपा में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश की सभी 25 सीटों पर प्रत्‍याशियों के चयन पर तेजी से मंथन चल रहा है। इस बार 15 सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने की चर्चा है।

Rajasthan BJP candidates first list

राजस्‍थान भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की ओर से 25 सीटों के लिए तैयार किए गए पैनल पर बुधवार को दिल्‍ली में पार्टी मुख्‍यालय में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में चर्चा हुई।

बैठक में राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह व प्रदेश सह प्रभारी विजय राहटकर आदि भी मौजूद रहे।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्‍थान की जोधपुर, कोटा-बूंदी, बीकानेर, झालावाड़-बारां, चूरू, चित्‍तौड़गढ़ और बांसवाड़ा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार के नाम को लेकर सहमति बन गई है।

इन सीटों पर नया प्रत्‍याशी

राजस्‍थान में भाजपा ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाया। अब उनकी सीटों पर किसी नए चेहरे को उतारा जा सकता है। इनमें दीया कुमारी, कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ और बाबा बालकनाथ विधायक बने हैं। ऐसे में अलवर, जयपुर ग्रामीण और राजसमंद सीट पर किसी नए चेहरे को मौका मिलना तय है।

इन सीटों के अलावा राजस्‍थान में जयपुर शहर, टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, करौली-धौलपुर, उदयपुर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा और श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा सीट पर भी भाजपा नए चेहरा उतार सकती है।

हारने वाले को नहीं मिलेगा टिकट

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल और झुंझुनूं सांसद नरेंद्र खींचड़ को भी टिकट दिया था, मगर ये विधायकी का चुनाव हार गए। इसलिए खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 में इनका टिकट कटना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+