राजस्थान: जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी। सीएम गहलोत ने बैंच की स्थापना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

ashok gehlot

राजस्थान में सूचना के अधिकार के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अब जोधपुर में सूचना आयोग की बैंच स्थापित होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैंच की स्थापना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उन्होंने कार्यालय के संचालन के लिए 12 नवीन पदों तथा आवश्यक वित्तीय प्रावधान की भी स्वीकृति दी है। इन नवीन पदों में एक पद सूचना आयुक्त का है। जिसकी नियमानुसार नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा निजी सहायक, रीडर, सूचना सहायक का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक के 2 पद तथा कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3-3 पद शामिल हैं। बैंच के लिए आवश्यक संसाधन आदि के लिए भी 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में बैंच की स्थापना के लिए घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+