Rajasthan में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव का सांसद बालकनाथ को खुला चेलेंज, थप्पड़ मार-मार कर लाल कर देंगे
राजस्थान में अलवर सांसद बालकनाथ और बहरोड़ विधायक बलजीत यादव के बीच ठन गई है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मर्यादा की गरिमा लांघते हुए अभद्रता की है। दो दिन पहले सांसद का तो अब विधायक की बदसलूकी का वीडियो सामने आया है।
Rajasthan के अलवर जिले में कुख्यात विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर हुई फायरिंग के बाद सांसद बालकनाथ का पुलिस अधिकारी को वर्दी वाला गुंडा बताने का वीडियो सामने आया था। इस मामले में अब बहरोड के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव सामने आ गए हैं। बलजीत यादव ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए इस मामले में सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है। बलजीत यादव ने भी मर्यादा लांघते हुए धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर बहरोड़ में सांसद ने आकर दोबारा वैसा ही किया तो उन्हें थप्पड़ मार-मार कर लाल कर दिया जाएगा।

सांसद पर अपराधियों की तरफदारी करने का आरोप
बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने मंगलवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करने के दौरान सांसद बालकनाथ द्वारा पिछले रविवार को डीएसपी को धमकाने के मामले में कहा कि बहरोड़ आकर सांसद ने गैंग में शामिल गुर्गों को बचाने के लिए पुलिस के अफसरों से बदसलूकी की है। उन्हें धमकाया है। उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि 9 महीने बाद में आप को नहीं छोडूंगा। मैं कहता हूँ 9 महीने बाद नहीं जब तक सांसद जिंदा है। उन्हें जिस दिन लगे कि वह पावरफुल हो गए हैं। उस दिन आ जाना एक अधिकारी के बच्चे को नहीं। किसी भी शरीफ आदमी के बच्चों को भी बुरी नजर से देखने की कोशिश की तो सांसद का मुंह थप्पड़ मार मार कर लाल कर देंगे। हम सिर्फ कानून के दायरे में रहते हैं। वरना आप का इलाज उस दिन ही जनता कर देगी। मैं चैलेंज करता हूँ कि दोबारा ऐसी नौटंकी करना। कानून हाथ में लेना और फिर देखना।

Recommended Video
समर्थकों को पूछताछ के लिए थाने लाने से नाराज थे सांसद
पुलिस विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर फायरिंग के मामले में कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ के लिए थाने लाई थी। अलवर सांसद बालकनाथ इस मामले में बहरोड़ पुलिस थाने पहुंचे थे। बालकनाथ अपने समर्थकों को पुलिस स्टेशन लाए जाने से नाराज थे। इसके बाद उन्होंने डीवाईएसपी को धमकाया था। सांसद बालकनाथ ने डीवाईएसपी को पुलिस की वर्दी में गुंडा बताया था। इसके साथ ही सांसद बालकनाथ ने विधायक को टारगेट में होने की बात कही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications