Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में पिछली बार किस दल को मिली कितनी सीटें, जानिए पूरी चुनावी गणित

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान सहित पांच राज्यों में निर्वाचन आयोग आज दोपहर 12 बजे विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। प्रदेश की 200 सीटों पर आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। इस बार राजस्थान के विधानसभा चुनाव में 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता सरकार चुनेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आज तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में 199 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 99 और भाजपा 73 सीटों पर चुनाव जीती। यहां कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बनाई और अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे।

5 करोड़ 26 लाख मतदाता चुनेंगे सरकार

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें दो करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता है। राजस्थान में 606 ट्रांसजेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कल 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था।

chunav ayog

2.73 करोड़ युवा मतदाता करेंगे मतदान

राजस्थान में इस बार 2.73 करोड़ युवा मतदाता मतदान करेंगे। उनकी उम्र 18 से लेकर 39 साल है। प्रदेश में 22 लाख 6 हजार से ज्यादा ऐसे मतदाता है। जो पहली बार वोट देंगे। मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17241 मतदाता शामिल है। प्रदेश में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान करने का ऑप्शन मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+