Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Congress Candidate List: राजस्‍थान चुनाव 2023 में कांग्रेस ने जारी की उम्‍मीदवारों की पहली सूची

Rajasthan Congress candidate list 2023 Released: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस हाईकमान ने राजस्‍थान में उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Rajasthan Congress candidate Name List: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को राजस्‍थान में उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्‍ली में स्‍क्रीनिंग समिति व केंद्रीय चुनाव समिति के कई बैठकों के बाद राजस्‍थान चुनाव2023 के प्रत्‍याशी फाइनल किए गए हैं। राजस्‍थान की यह पहली सूची है। इसमें 33 उम्‍मीदवारों को टिकट दिया गया है।

Rajasthan Assembly Election 2023 Congress Candidate

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की टिकटें फाइनल करने को लेकर कांग्रेस में कई दिनों से मथन चल रहा था। इस बार कांग्रेस बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है। अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच भी सियासी ड्रामा खूब चला था और कई अशोक गहलोत सरकार के कई मंत्रियों-विधायकों ने तो आलाकमान तक को आंख दिखाई थी। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस भाजपा से पीछे रही।

भाजपा ने चुनाव आयोग द्वारा 9 अटक्‍टूबर को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के कुछ घंटे बाद ही अपने 41 उम्‍मीदवारों को मैदान में उतारा। इनमें सात मौजूदा सांसदों को भी विधायक का टिकट दिया गया है। राजस्‍थान में लोकसभा की सभी 25 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। कांग्रेस का एक भी नहीं है।

 Congress Party Candidate 1st List

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को चार अन्‍य राज्‍य मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, मिजोरम व तेलंगाना के साथ ही राज्‍स्‍थान चुनाव के मतों की भी गिनती की जाएगी। वर्तमान में राजस्‍थान की 200 सीटों में से कांग्रेस के पास 108 व भाजपा के पास 70 और शेष अन्‍य के पास हैं। बहुमत के लिए 101 सीटों की दरकार है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की पहली सूची के प्रत्‍याशी

अमित चाचण, नोहर
भंवर सिंह भाटी, कोलायत
कृष्णा पूनिया, सादुलपुर
मनोज मेघवाल, सुजानगढ़
रीटा चौधरी, मंडावा
गोविंद सिंह डोटासरा, लक्ष्‍मणगढ़
इंदराज सिंह गुर्जर, विराटनगर
डा. अर्चना शर्मा, मालवीय नगर
पुष्‍पेंद्र भारद्वाज, सांगानेर
ललित कुमार यादव, मूंडावर
टीकाराम जूली, अलवर ग्रामीण
ममता भूपेश, सिकराय
दानिश अबरार, सवाई माधोपुर
सचिन पायलट, टोंक
मुकेश भाखर, लाडनूं
चेतन सिंह चौधरी, डीडवाना
मंजू देवी, जायल
विजय पाल मिर्धा, डेगाना
रामनिवास गवारिया, परबतसर
दिव्‍या मदेरणा, ओसियां
अशोक गहलोत, सरदारपुरा
मनीषा पंवार, जोधपुर
महेंद्र विश्‍नोई, लूणी
हरीश चौधरी, बायतू
प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, वल्‍लभनगर
गणेश गोदारा, डूंगरपुर
महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बागीदौरा
रमिला खडि़या, कुशलगढ़
रामलाल मीणा, प्रतापगढ़
सुदर्शन सिंह रावत, भीम
सीपी जोशी, नाथद्वारा
विवेक धाकड़, मांडलगढ़
अशोक चांदना, हिंडौली

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+