Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक आवास का किया निरीक्षण, जानिए कैसा होगा आवास

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा के सामने बन रहे विधायक आवास का निरीक्षण किया। आवासन मंडल जयपुर में विला, फ्लैट और दूकाने बनाकर बेचेगा। इसके लिए आवेदन के प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी।

Rajasthan के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा के सामने विधायक आवास परियोजना की कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधा युक्त सैंपल फ्लैट देकर तथा निर्माण कार्यों की सराहना की। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि 160 आवासों का कार्य जून 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों के लिए बहुमंजिला आवास बनाने की घोषणा की थी। इस परियोजना का शिलान्यास अगस्त 2021 में किया गया था।

ashok gehlot

आवासन मंडल जयपुर में बनाएगा विला और फ्लैट

राजस्थान आवासन मंडल ने जयपुर में फ्लैट, विला और दूकान बनाकर बेचने की योजना बनाई है। इसके तहत 14 सौ से अधिक यूनिट्स बनाई जाएगी। इसी माह के अंत तक इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव कुंजी लाल मीणा की अध्यक्षता में मंडल की परियोजना समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

ashok gehlot

इन जगहों पर बनेंगे विला और फ्लैट

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा के मुताबिक जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर 8 चेतक मार्ग मैं 244 बहू मंजिले आवास सेक्टर 22 में 297 फ्लैट सेक्टर 26 में एमएनआईटी के लिए 124 फ्लैट सेक्टर 28 में 164 विला 132 दुकान आईकॉनिक टावर में 56 फ्लैट सेक्टर 22 में ही 39 एमआइजी फ्लैट सेक्टर 23 में 325 बहुमंजिला फ्लैट बनाने का अनुमोदन किया गया है।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+