राजस्थान के एक और भाजपा विधायक की धमकी, 'वोट नहीं दिया तो घर खाली करा दूंगा'

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की पोल खोल अभियान जारी हा। किस तरह से वोट के लिए भाजपा विधायक लोगों को धमकाते है इस बारे में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। कोटा से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल के बाद एक और भाजपा विधायक का वीडियो सामने आया है।

bhavani singh

इस साल नवंबर में हुए निकाय चुनाव से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत लोगों को धमकाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में भाजपा एमएलए लोगों से कह रहे हैं कि अगर उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं दिए, तो उनके अवैध तौर पर बने घरों को खाली करा दिया जाएगा।

विधायक भवानी सिंह लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए दवाब बना रहे हैं। वहीं अपनी पोल खुलने के बाद भवानी सिंह सफाई दे रहे हैं कि मैंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और सिर्फ जनता को वोट देने के लिए कहा है। साथ ही वह यह भी दुहाई दे रहे हैं कि बहुत सारे नेता इस तरह के लहजे में बात करते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कोटा के भाजपा विधायक विधायक प्रह्लाद गुंजल को एक मेडिकल अफसर को फोन पर गालियां देने और धमकाने के आरोप में पार्टी ने निलंबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+