राजस्थान: तारानगर में कृषि कॉलेज के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में चूरू जिले के तारानगर में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। इसके लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट वर्ष 2023-24 में चूरू जिले के तारानगर में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। इस महाविद्यालय के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विधायक नरेन्द्र बुडानिया के अनुसार नया कृषि महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र में कृषि शिक्षा में नए आयाम स्थापित होंगे। युवाओं के लिए कृषि शिक्षा में संभावनाओं के नए अवसर खुलेंगे। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशासनिक स्वीकृति के क्रम में नए कॉलेज के लिए प्राचार्य के साथ सह-आचार्य के 2 पद, सहायक आचार्य के 10 पद, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, निजी सहायक, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, कृषि पर्यवेक्षक और फॉर्म मैनेजर के एक-एक पद, प्रयोगशाला सहायक के तीन पद, वाहन चालक के एक पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार पद सहित 29 पदों के लिए स्वीकृति दी गई है। कृषि महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 8.8 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+