Rajasthan : अरबपति निकला घूसखोर IRS सहीराम मीणा, ACB को घर पर सवा दो करोड़ नकद तो यूं ही पड़े मिल गए, देखें तस्वीरें
narcotics additional commissioner IRS sahi ram Meena arrest BY ACB
jaipur News, जयपुर। एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया नारकोटिक्स का एडिशनल कमिश्नर सहीराम मीणा (narcotics additional commissioner IRS sahi ram Meena) अकूत सम्पत्ति का मालिक निकला है। एसीबी ने कोटा में आईआरएस मीणा को रंगे हाथ पकड़ने के बाद इसके घर की तलाशी ली तो एसीबी टीम की भी आंखें फटी रह गई। मीणा के घर पर सवा दो करोड़ रुपए नकदी मिलने समेत अरबों की सम्पत्ति का खुलासा हुआ है।

ACB टीम के हेड शरद चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर कोटा एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने शनिवार को KOTA में कार्रवाई कर नारकोटिक्स विभाग के एडिशनल कमिश्नर सहीराम मीणा को एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ लिया और उसके कोटा स्थित निवास पर छापा मारा तो वहां से चार लाख रुपए नकद बरामद हुए। इस तरह से एसीबी की कार्रवाई वाले दिन भ्रष्ट अधिकारी मीणा के पास से कुल पांच लाख रुपए बरामद किए और इसके बाद उसके जयपुर स्थित आवास पर भी कार्रवाई की।

IRS Sahiram Meena के मुम्बई में फ्लैट व जयपुर में पेट्रोल पंप
कोटा में कार्रवाई के बाद आईआरएस मीणा के जयपुर में जगतपुरा स्थित बंगले पर छापा मारा तो वह धनकुबेर निकला। बंगले से अथाह सम्पत्ति के दस्तावेज और सवा दो करोड़ रुपए नकदी बरादम होने पर एसीबी टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। सहीराम के जयपुर बंगले से पेट्रोल पंप, एक मैरिज गार्डन, जयपुर के कई स्थानों पर 25 दुकान, मुम्बई में फ्लैट, सांगानेर जयपुर में 1.2 हेक्टेयर कृषि भूमि, 82 भूखण्ड के कागजात, लाखों के आभूषण और 2.26 करोड़ नकद बरामद हुए हैं।
एक दर्जन से अधिक बैंक खाते
एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा सहीराम मीणा इतना शातिर है कि उसने अपनी अथाह सम्पत्ति के लिए एक दर्जन से अधिक बैंक खाते खुलवा रखे थे। एसीबी की टीम ने उसके जयपुर स्थित आवास बैंक पासबुकें जब्त की है। बैंक लॉकर्स भी हैं। उनमें क्या रखा हुआ है, फिलहाल पता नहीं चल पाया है। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक लॉकर्स में बड़ा रखा होने की आशंका है। उधर, मीणा के मुम्बई फ्लैट पर छापा मारा गया है।

एक दर्जन से अधिक बैंक खाते
एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा सहीराम मीणा इतना शातिर है कि उसने अपनी अथाह सम्पत्ति के लिए एक दर्जन से अधिक बैंक खाते खुलवा रखे थे। एसीबी की टीम ने उसके जयपुर स्थित आवास बैंक पासबुकें जब्त की है। बैंक लॉकर्स भी हैं। उनमें क्या रखा हुआ है, फिलहाल पता नहीं चल पाया है। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक लॉकर्स में बड़ा रखा होने की आशंका है। उधर, मीणा के मुम्बई फ्लैट पर छापा मारा गया है।

यह है पूरा मामला
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों के अनुसार आईआरएस मीणा ने चितौड़गढ़ के गांव कनेरा निवासी कमलेश के पिता से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी। दरअसल, जिला अफीम अधिकारी चितौड़गढ़ ने कमलेश के पिता और अफीम के किसान नंदलाल को अफीम की खेती का पट्टा नहीं दिया, जिसकी शिकायत कमलेश ने नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर आईआरएस सहीराम मीणा से की। मीणा ने उससे पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। मीणा ने उसे गणतंत्र दिवस की सुबह रुपए लेकर कोटा स्थित सरकारी आवास पर बुलाया, जहां इशारा पाकर Rajasthan ACB ने मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications