राजस्थान : PHED चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल को 10 लाख की घूस लेते ACB ने पकड़ा, ठेकेदार को भी दबोचा
जयपुर, 26 सितम्बर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है। पीएचईडी के चीफ इंजीनियर को दस लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। साथ ही रिश्वत देने वाले ठेकेदार को भी दबोचा गया है।

बता दें कि चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल व ठेकेदार कजोड़ मल को पकड़ा गया है। दोनों पर एसीबी की कई साल से नजर थे। इनके मोबाइल भी सर्विलांस पर ले रखे थे। एसीबी के एडिशनल एसपी बजरंगसिंह की देखरेख में ट्रेप की यह कार्रवाई की गई।
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को मुखबिरों से जानकारी मिली थी की पीएचईडी अरबन में तैनात चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल ठेकेदार कजोड़ मल से एक बड़ी रकम लेने वाला है। दोनों सोमवार दोपहर में मालवीय नगर गिरधर मार्ग के पास सरकारी आवास पर रिश्वत के दस लाख का लेनदेन करने वाले हैं। इस पर एसीबी की टीम मौके पर पहुंची। शाम करीब 6 बजे दोनों को रुपए का लेन-देन करते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ट्रेप के बाद अन्य अधिकारी मनीष बेनीवाल और ठेकेदार के घर और दफ्तर में सर्च करने पहुंचे हैं।
सूचना मिलने पर एसीबी की टीम ने ठेकेदार और मनीष के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा। लोक एक्टिविटी पर भी नजर रखी। इसके बाद एसीबी को पता चला की सोमवार दोपहर में मालवीय नगर गिरधर मार्ग के पास सरकारी आवास पर दोनों पैसों का लेनदेन करने वाले हैं। इस पर एसीबी की टीम मौके पर पहुंची। शाम करीब 6 बजे दोनों को रुपए का लेन-देन करते गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि मनीष बेनीवाल साल 2007 में एक्सईएन रहते हुए एसीबी के रडार में आए थे। उस दौरान एसीबी ने उनके आवास पर सर्च किया था। हालांकि उस दौरान कोई खास सबूत नहीं मिले थे। वहीं, ठेकेदार कजोड़ मल तिवारी कई इलाकों में पानी सप्लाई के लिए पाइप डालने का काम कर रहा है। इसी एवज में एसीबी ने इन सभी को पैसा लेते और पैसा देते हुए ट्रेप किया।












Click it and Unblock the Notifications