राजस्थान: खादी वस्त्रों की पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट, सीएम गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना
राजस्थान में गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर खादी वस्त्रों की खुदरा बिक्री पर 50 फीसदी की विशेष छूट प्रदान की है। यह छूट महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से 30 जनवरी 2024 तक लागू होगी।

राजस्थान में गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों की खुदरा बिक्री पर 50 फीसदी की विशेष छूट प्रदान की है। इस छूट में 35 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार और 15 प्रतिशत हिस्सा खादी आयोग नई दिल्ली की ओर से देय होगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह छूट महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से 30 जनवरी 2024 तक लागू होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 में खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications