राजस्थान: गांधी जयंती से मिलेगी खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत छूट, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी स्वीकृति
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत ने इसकी बजट में घोषणा की थी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह छूट 2 अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने 2023-24 के बजट में महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है। खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट से प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications