राजस्थान: प्रदेश में खुलेंगे सार्वजनिक निर्माण विभाग के 5 नवीन खण्ड कार्यालय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पांच जगहों पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के नवीन खण्डीय कार्यालय खोलने के लिए 30 नवीन पदों को स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत ने बजट में इसकी घोषणा की थी।

ashok gehlot

राजस्थान के अलवर जिले नारायणपुर, चूरू के तारानगर, धौलपुर के बसेड़ी, जयपुर के फागी तथा करौली जिले के मण्डरायल में सार्वजनिक निर्माण विभाग के नवीन खण्डीय कार्यालय खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यालय खोलने एवं संचालन के लिए 30 नवीन पदों की स्वीकृति दी है। नवीन पदों में अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा वरिष्ठ सहायक के 5-5 पद एवं कनिष्ठ सहायक के 10 पद शामिल हैं। इन नए खण्डीय कार्यालयों के संचालन के लिए आवश्यक राशि भी स्वीकृत की गई है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की निगरानी नियमित एवं समयबद्ध रूप से हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में विभिन्न नवीन खण्ड कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+