Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi Jaipur: राहुल गांधी बोले-'हम चाहते हैं महिला आरक्षण आज ही लागू हो, BJP कर रही 10 साल की देरी'

Rahul Gandhi Public Meeting Jaipur: राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर में नए कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद सभा को सम्‍बोधित करते हुए राहुल गांधी जमकर गरजे। केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल, जाति जनगणना व अडानी को लेकर निशाने साधे।

जयपुर में राहुल गांधी बोले कि महिला आरक्षण बिल का हम पूरा समथर्न करते हैं। पूरा इंडिया गठबंधन चाहता है कि देश में महिला आरक्षण आज से ही लागू हो जाए। महिलाओं को अभी से ही 33 फीसदी आरक्षण मिल जाए, मगर भाजपा इसमें दस साल की देरी करना चाहती है।

Rahul Gandhi Public Meeting Jaipur

राहुल गांधी ने कहा कि रणथम्बोर में शेर को देखने छह-सात घंटे लगते हैं। फिर कुछ देर के लिए ही बस एक झलक दिखती है। जबकि यहां जयपुर की जनसभा में हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। शांति से बैठे हैं। नफरत के बाजार में यह मोहब्‍बत की दुकान है। अहंकार नहीं है। मोहब्‍बत है। इज्‍जत है। प्‍यार है। यह फर्क है कांग्रेस व भाजपा में।

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने संसद में अडानी वाला भाषण दिया। पहले ये माइक बंद कर देते थे। अब टीवी बंद कर देते हैं। उस भाषण के बाद मेरी लोकसभा की सदस्‍यता रद्द कर दी गई। दो ही दिन में फैसला ले लिया था। हिंदुस्‍तान में यह पहली बार हुआ था। क्‍योंकि इनको डर लगता है। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता के सामने अडानी नाम ले लो। वो भाग जाएगा। वो कुछ भी कहे। उससे एक ही बात पूछो कि पीएम मोदी व अडानी के बीच क्‍या रिश्‍ता है? वो भग जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि इंटरनेशनल फाइनेंशियल अखबार में अडानी की कहानी आने के बाद मैंने दूसरा भाषण प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दिया। उसके बाद मोदी सरकार ने नई संसद में विशेष सत्र घोषित कर दिया। इंडिया से भारत नाम बदलने की बात चली। संविधान में दोनों नाम हैं। इंडिया भारत के नाम पर कोई झगड़ा नहीं, लेकिन इन्‍होंने इंडिया भारत के नाम पर झगड़े की कोशिश की।

भाजपा नेता यह सब विशेष सत्र में करना चाहते थे, मगर जनता ने इंडिया भारत के झगडे़ को नकार दिया तो महिला आरक्षण की बात करने लगे। हमने कुछ सवालों के साथ महिला आरक्षण बिल को पूरा समर्थन दिया। हम ओबीसी महिलाओं के लिए भी आरक्षण चाहते हैं।

राहुल गांधी ने जयपुर सभा में यह भी कहा कि भाजपा कहती है कि महिला आरक्षण से पहले परिसीमन व जनगणना की जरूरत है, जबकि यह सच नहीं है। महिला आरक्षण के आधार पर 33 फीसदी सीटें महिलाओं को आज ही दी जा सकती हैं। भाजपा वाले चाहते हैं महिला आरक्षण दस साल में लागू हो। हम चाहते हैं। आज ही लागू हो और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण का फायदा मिले।

राहुल गांधी ने दावा किया कि भारत को एमपी-एमएलए नहीं चलाते हैं। पीएम मोदी देश को 90 अफसरों के सहारे चलाते हैं। पूरा का पूरा पावर इन्‍हीं 90 लोगों के हाथ में है। सोचो देश किस दिशा में जाएगा? शिक्षा, चिकित्‍सा का हाल क्‍या होगा? इन 90 में से तीन ही लोग ओबीसी वर्ग के हैं। ये तीन लोग भी भारत के सिर्फ 5 प्रतिशत बजट पर फैसला लेते हैं? उनके पास कोई पावर नहीं है। कोई नहीं सुनता उनकी।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में मैंने पूछा कि देश में ओबीसी कितने हैं? दलित कितने हैं? आदिवासी व दलित कितने हैं? कौनसे समाज के कितने लोग हैं? इस सवाल का जवाब सिर्फ जाति जनगणना से मिल सकता है। मैंने जाति जनगणना की बात की तो भाजपा नेताओं ने मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की। वो चाहते हैं कि लोगों को पता नहीं चले कि देश को चलाने वाले 90 लोगों में सिर्फ तीन ओबीसी के हैं?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+