जयपुर जेल से सीएम भजन लाल शर्मा को किस कैदी ने शूट करने की धमकी? जेल अधीक्षक समेत 3 सस्पेंड
राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जयपुर सेंट्रल में बंद कैदी ने जान से मारने की धमकी दी है। कैदी ने धमकी भरा कॉल जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में किया है।
राजस्थान सीएम को शूट करने का फोन कॉल आते ही जयपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तकनीकी मदद से पता लगाया कि फोन जयपुर सेंट्रल जेल से आया है। पूरे मामले में जेल प्रशासन पर भी गाज गिरी है।

सीएम के लिए धमकी भरा कॉल आने पर जयपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक समेत तीन को सस्पेंड किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान मुकेश के रूप में हुई।
जेल से फोन आने की पुष्टि होने पर जयपुर पुलिस सेंट्रल जेल पहुंची। पता चला कि मुकेश जयपुर जेल में पॉक्सो के मामले में बीते पांच साल से पॉक्सो के मामले में बंद है।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जेल में मुकेश ने अपने साथियों से मोबाइल लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सीएम को शूट करने की बात कही थी। धमकी देने के बाद उसने फोन को स्विच ऑफ कर अपने दोस्तों को लौटा दिया था।
जयपुर पुलिस ने सेंट्रल जेल में बंद तीन कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, जेल की सुरक्षा में चूक के मामले में हेड वार्डन अजय सिंह राठौड़ और वार्डन मनीष कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। कार्यवाहक जेल अधीक्षक ओमप्रकाश को इस दायित्व से मुक्त कर दिया है। ओमप्रकाश अगस्त 2023 से कार्यवाहक जेल अधीक्षक का दायित्व संभाल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications