PM Modi in Jaipur: पीएम मोदी जयपुर में हेलीपैड से भगवा रंग की खुली गाड़ी में सवार होकर मंच तक पहुंचेंगे
PM Modi in Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहेंगे। वे दोपहर दो बजे जयपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी राजस्थान भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लेने जयपुर आ रहे हैं।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान और भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने से पहले पीएम मोदी का जयपुर में पहली चुनावी सभा है। पीएम मोदी हेलीपैड से भगवा रंगे में रंगी गाड़ी में सवार होकर सभा के मंच तक पहुंचेंगे।

बता दें कि जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले धानक्या त पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्मारक स्थल जाएंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी देखेंगे और इसके बाद सभास्थल पहुंचेंगे।
पीएम मोदी हेलीपैड खुली गाड़ी में सवार होकर करीब 700 मीटर की दूरी तय कर मंच पर पहुंचेंगे। मुख्य पांडाल में से जनता के बीच होकर गुजरेंगे और यहां दोनों तरफ खड़ी महिलाएं मोदी पर पुष्प वर्षा करेंगी। भाजपा ने यहां तीन लाख लोगों का न्योता देने का दावा किया है। तीन डोम में 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
पीएम मोदी की जयपुर सभा को लेकर भाजपा एकजुट नजर आ रही है। केन्द्रीय कानून मंत्री व बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को जयपुर पहुंचकर पीएम मोदी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी की जयपुर सभा के लिए तैयार किए गए डोम को 42 ब्लॉक में बांटा गया है। सभी में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। महिला आरक्षण बिल पास होने के उपलक्ष्य में यहां नारी शक्ति वंदन भी होगा। भाजपा का दावा है कि यह पहली बार हो रहा है जब पीएम की सभा की व्यवस्थाएं महिलाओं के जिम्मे हो।
दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा की ओर से प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। पहली यात्रा का समापन जयपुर में हो गया है जबकि दूसरी और तीसरी यात्रा का समापन 21 सितंबर को होगा। चौथी यात्रा 22 सितंबर को सम्पन्न हो जाएगी। समापन के बाद चारों का एक साथ मुख्य समारोह होगा। उसी में पीएम मोदी आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications