Rajasthan News: राजस्थान मे भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल, भीलवाड़ा की सभी सीटों पर कमल खिलेगाः अरूण सिंह
Rajasthan News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने शनिवार को भीलवाड़ा में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का राजस्थान में बहुत अच्छा माहौल है। भीलवाड़ा की सभी विधानसभाओं में कमल खिलेगा और भाजपा प्रत्याशी बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। हम ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे संकल्प-पत्र में गरीब का कल्याण कैसे हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। 450 रुपए में गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना लाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह होगा कि कोई भी गरीब बिना घर के ना रहे। वहीं जब गरीब के घर में बेटी जन्म लेगी तो जन्म के साथ ही 2 लाख का सेविंग बोंड दिया जाएगा। महिला सुरक्षित रहे उसके लिए महिला डेस्क की स्थापना, महिला पुलिस बटालियन, महिलाओं के लिए एंटी रोमियों स्क्वायड और महिला चौकी खोली जाएगी। आधी रात को भी हमारी बहन-बेटियों की ओर कोई नजर उठकार ना देख सके। ऐसा माहौल हम तैयार करेंगे। भाजपा महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील और गंभीर है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब खुशहाल हो। इसके लिए गरीब अन्न कल्याण योजना जारी रहेगी। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को प्रतिमाह 1500 रुपए और विकलांगों के लिए भी प्रतिमाह 1500 रुपए पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा सिंगल फेज बिजली 24 घंटे दी जाएगी। टेक्सटाईल पार्कोें को प्रोत्साहित करने का काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राजस्थान की इकोनॉमी 350 बिलियन डॉलर बने उसके लिए राजस्थान में 13 औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे। प्रोसेसिंग सेंटर खोले जाएंगे और कई कॉरीडोर की स्थापना सरकार करेगी। जिससे प्रदेश के 50 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार देने का काम करेंगे। इससे प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की भाजपा सरकार संकल्प को पूरा करेगी। यह मोदी की गांरटी है। वहीं किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 12 हजार सालाना किया जाएगा। यह काम जनवरी माह में भाजपा की सरकार बनते ही किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी कहते हैं। वो करके दिखाते हैं। जो नहीं कहते वो भी पूरा करने का प्रयास करते हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत अस्पतालों में जाकर राजनीती करते हैं। लेकिन जब डीडवाना में दो दलितों की कुचलकर हत्या की गई। सात दिन तक अस्पताल में शव पड़ा रहा। लेकिन खड़गे और मुख्यमंत्री वहां जाकर पीड़ित परिवार से नहीं मिलते हैं। कृष्णा वाल्मिकी की हत्या होती है और भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ गैंगरेप करके शव भट्टी में डाल दिया जाता है। लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी और अन्य नेता उस पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जाते। करौली के नादौती में एक दलित युवती को गैंगरेप के बाद गोली मारी जाती है। चेहरे पर तेजाब डाला गया और शव को कुंए में डाल दिया। वहां भी कांग्रेस का कोई नेता मिलने तक नहीं जाता। इसलिए हम कहते हैं कि कांग्रेस के लोगों को दलितों पर राजनीती करना छोड़ देना चाहिए। क्योंकि दलितों का सच्चा हितैषी कोई है तो वह भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।












Click it and Unblock the Notifications