Rajasthan: BJP की परिवर्तन यात्रा समापन पर 25 को जयपुर आएंगे PM Modi, जानिए भीड़ जुटाने का प्‍लान

PM Modi in Jaipur: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में हिस्‍सा लेने पीएम नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर आ रहे हैं।

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को राजस्‍थान की राजधानी जयपुर आएंगे। पीएम मोदी यहां पर राजस्‍थान चुनाव 2023 को लेकर भाजपा की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह में हिस्‍सा लेंगे।

राजस्‍थान में भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। 2 से 5 सितंबर के बीच चार चरणों में यात्रा हुई, जिसका 19 से 22 सितंबर के बीच समापन हो रहा है। चारों यात्राओं के समापन पर मुख्‍य कार्यक्रम 25 सितंबर को होगा। इस मौके पर पीएम मोदी की जयपुर में जनसभा होगी।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी की जनसभा के लिए टोंक रोड पर बलवा के पास 200 एकड़ में तैयारियां हो रही हैं। बताया जा रहा है कि जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए हर बूथ से दस-दस कार्यकर्ता पहुंचने का लक्ष्‍य रखा गया है।

राजस्‍थान में 11 माह में मोदी का 8वां दौरा

  • चुनावी साल में पीएम मोदी के राजस्‍थान में दौरे भी बढ़े हैं। बीते 11 माह में आठ बार राजस्‍थान आ चुके हैं।
  • 30 सितंबर 2022 को जब मोदी गुजरात में अंबा माता मंदिर गए थे, तो वह सिरोही जिले के आबू रोड से होते हुए वहां गए थे।
  • 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए। 'मानगढ़ की गौरव गाथा' कार्यक्रम में शिरकत की।
  • 8 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा के दौरे पर आए। यहां गुर्जर समुदाय के पूज्य देवता देवनारायण की जयंती समारोह में हिस्सा लिया था।
  • 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए दौसा जिले में आए।
  • 10 मई 2023 को नाथद्वारा और आबू रोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया।
  • 31 मई 2023 को पीएम मोदी ने अजमेर में भाजपा के मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
  • 8 जुलाई 2023 को बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस राजमार्ग का उद्घाटन किया। 24,300 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
  • 27 जुलाई 2023 को मोदी ने सीकर में एक जनसभा को संबोधित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+