PM Modi Jaipur Visit: 'गहलोत सरकार ने युवाओं के 5 साल बर्बाद किए, 0 नंबर पाने की हकदार'-मोदी

PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर के सांगोनर के गांव दादिया में आयोजित विशाल परिवर्तन संकल्प महासभा को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि राजस्‍थान के लोगों ने अशोक गहलोत सरकार से मुक्ति का बिगुल फूंक दिया है। (वीडियो नीचे)

यह कांग्रेस सरकार जीरो नंबर पाने की हकदार है। इसने युवाओं के पांच साल बर्बाद कर दिए। राजस्‍थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे। भाजपा का वापस लाएंगे। राजस्‍थान में अब परिवर्तन होकर रहेगा।

PM Narendra Modi Jaipur

राजस्‍थान में भाजपा ने कोने-कोने में परिवर्तन संकल्‍प यात्राएं निकाली हैं, जिसके समर्थन से संकेत मिला है कि राजस्‍थान का मौसम बदल चुका है। भाजपा कार्यकर्ता व राजस्‍थान की जनता यात्रा के सफल आयोजन की बधाई।

आज मैं जयपुर इस समय में आया हूं जब देश का गौरव सातवें आसमान पर है। देश के सार्म्‍थय की वाह-वाही हो रही है। चंद्रयान 3 व जी20 की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान परेशान हैं। नई संसद भवन में भाजपा ने सबसे काम महिला आरक्षण बिल पास करने का किया है।

पीएम मोदी ने जयपुर सभा में कहा कि माताएं-बहनें लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण की उम्‍मीद लगाए बैठे थीं। यह उम्‍मीद आपके एक वोट की ताकत है, जिसने कर दिखाया। आपके एक वोट ने मुझे चुना। मैंने आपकी सेवा की गारंटी दी, जो पूरी कर दी है।

या‍द रखिए मोदी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी। मैं जिस घर से निकलकर आया हूं। मेरे पास करने को सिर्फ मेहनत है। कांग्रेस व उसका घंमडिया गठबंधन महिला आरक्षण की विरोधी है।

राजस्‍थान की सरकार ने किसानों से धोखा किया। पेपर लीक करवाकर युवाओं का भविष्‍य बर्बाद किया। गहलोत सरकार भष्‍ट्राचार में डूबी है। यहां हर कोई कट और कमीशन में विश्‍वास रख रहा। इसलिए कोई निवेश नहीं करना चाहता। यहां लाल डायरी में भ्रष्‍टाचार के काले कारनामे हैं।

पहले धानक्‍या गए, फिर जनसभा में

पीएम मोदी मध्‍य प्रदेश के भोपाल का दौरा करके जयपुर पहुंचे हैं। जयपुर में विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सबसे पहले धानक्‍या गए। यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के स्‍मारक स्‍थल पर उनको नमन किया। इसके बाद सांगानेर के गांव दादिया में भाजपा की ओर से निकाली जा रही चार अलग-अलग परिवर्तन यात्राओं के समापन पर हुए मुख्‍य समारोह में पहुंचे और जनसभा को सम्‍बोधित किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत क्‍या बोले?

जयपुर में आयोजित विशाल परिवर्तन संकल्‍प महासभा को सम्‍बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार मिलावट खोरों से पैसा खा रही है। 2018 के चुनाव में किसान व युवाओं से झूठे दावे किए थे। सबको जागरूक होने की जरूरत है। भ्रष्‍ट सरकार को राजस्‍थान से विदा करना है। एमएलए व मंत्री तक सरकार के खिलाफ धरने दे रहे हैं। सरकार नहीं अब बस ये सर्कस बनकर रह गई है।

महिलाओं ने संभाली व्‍यवस्‍थाएं

पीएम मोदी के जयपुर दौरे की खास बात यह है कि जनसभा की तमाम व्‍यवस्‍थाएं महिलाओं के हाथ में रही। दरअसल, भाजपा की ओर से यह नारी सशक्तिकरण को लेकर बड़ी पहल थी। 'परिवर्तन संकल्प महासभा' में 42 ब्लॉक बनाए गए हैं और हर ब्लॉक की कमान एक-एक महिला को सौंपी गई। दावा किया जा रहा है कि देश में पहली बार पीएम मोदी के दौरे की व्‍यवस्‍थाओं की कमान महिलाओं को सौंपी गई।

एक साल में पीएम का नौवीं बार राजस्‍थान दौरा

राजस्‍थान में इसी साल नंवबर-दिसम्‍बर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पीएम मोदी चुनावी साल में राजस्‍थान के नौ दौरे कर चुके हैं। जयपुर से पहले पीएम मोदी 30 सितंबर 2022 को आबू रोड व सिरोही, 1 नंवबर 2022 को मानगढ़ धाम बांसवाड़ा, 8 जनवरी 2023 को भीलवाड़ा, 12 जनवरी 2023 को दौसा, 10 मई 2023 को नाथद्वारा और आबू रोड, 31 मई 2023 को अजमेर, 8 जुलाई 2023 को बीकानेर और 27 जुलाई 2023 को सीकर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+