PM Modi ने सीएम गहलोत को बताया सीनियर नेता, मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा नहीं की
PM Modi करीब 10 साल बाद 1500 आदिवासियों की शहीद स्थली मानगढ़ धाम पहुंचे। मोदी ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले आदिवासी समाज ने आजादी का बिगुल बजाया था। हम आदिवासी समाज की योगदान के कर्जदार हैं। भारत के चरित्र को सहेजना वाला आदिवासी समाज ही है। हालांकि उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक बनाने की घोषणा नहीं की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद स्मारक का दौरा कर आदिवासियों को श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गहलोत की उपस्थिति की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम के नाते हम ने साथ काम किया है। अशोक गहलोत हमारी जमात में सबसे सीनियर थे। अभी भी जो हम मंच पर बैठे हैं। उनमें अशोक गहलोत सबसे सीनियर सीएम हैं।

गहलोत ने कहा महात्मा गांधी के कारण मिलता है पीएम मोदी को दुनिया में सम्मान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मानगढ़ धाम के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। हमने पीएम मोदी से अपील की थी कि इसे राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाए। आदिवासी समाज आजादी की जंग लड़ने के मामले में किसी से पीछे नहीं था। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में सम्मान महात्मा गांधी की वजह से मिलता है। हमारी अपील है कि मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें। कार्यक्रम के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान की चिरंजीवी योजना को एग्जामिन कराएंगे तो पूरे देश में लागू हो सकती है। गहलोत ने बांसवाड़ा को रेल मार्ग से जोड़ने की भी मांग की। बांसवाड़ा को रेल प्रोजेक्ट से जोड़ेंगे तो अच्छा रहेगा। गहलोत ने एक बार फिर मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग को दोहराते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूँ कि मानगढ़ को आप राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देंगे।

मंच पर एकसाथ, सियासी मैदान में एक दूसरे के पूरक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ दौरे के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके साथ मंच पर नजर आए। लेकिन सियासत के मैदान में दोनों नेता एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाते सियासी मसलों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते रहते हैं। वही कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव को लेकर अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। इस कार्यक्रम में एक मंच पर नजर आने वाले यह दोनों नेता गुजरात चुनाव में फिर आमने-सामने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications