पायलट पहुंचे उदयपुर, कन्हैया लाल के परिजनों से की मुलाकात

जयपुर, 8 जुलाई। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। पायलट ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर टेलर कन्हैया लाल की हत्या किए जाने पर उनके परिजनों से मुलाकात कर परिवार वालों को ढाँढस बंधाया। इस दौरान पायलट ने कन्हैया लाल के बच्चों से बात कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पायलट ने कन्हैया लाल की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनके बेटे यश और तरुण से बातचीत की। इस दौरान अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता पायलट के साथ मौजूद रहे।

sachin

एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के उदयपुर पहुँचने पर एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पायलट का जमकर स्वागत किया। इस दौरान पायलट के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संगठन और पार्टी को लेकर बातचीत की। इसके बाद पायलट सीधे कन्हैया लाल के घर के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं।

sachin

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+