राजस्थान में 8 सितम्बर से फिर होगी बारिश, उमस और तपन से लोग परेशान
जयपुर, 4 सितम्बर। राजस्थान में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। सूर्यदेव की तपन से आमजन का जीना मुहाल हो गया है। मौसम में भी बदलाव हो रहा है। एक ओर जहां गर्मी और उमस से पारा बढ़ा हुआ है। वहीं सूर्यदेव के तेवर आगामी दिनों में ओर तीखे होंगे। बीते दिन प्रदेश में पिलानी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म क्षेत्र रहा है। राजधानी में रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का मौसम बना हुआ है। चिलचिलाती धूप में लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 35.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 37.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 35 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 34.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 36 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 27.5 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 33.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, पाली में 34 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 38.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 36.2 डिग्री सेल्सियस है।

अगले सप्ताह से होगी बारिश
राज्य के मौसम विभाग के केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले सप्ताह आठ सितंबर के बाद कई जिलों में बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश के एक दर्जन जिलों में बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने से आठ सितंबर के बाद से अधिकांश स्थानों पर औसत से अधिक बारिश दर्ज होगी। बारिश का दौर शुरू होने के बाद आखिरी पखवाड़े में तापमान सामान्य से कम दर्ज होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, झालावाड़, बारां, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर के पूरे हिस्से में बारिश होगी। जबकि जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और पाली समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश का दौर चलेगा। हालांकि बीकानेर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर में अब बारिश का दौर कमजोर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पिलानी सबसे गर्म रहा है। पिलानी में 37.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 35 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 34.2 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 36 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 27.5 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 33.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications