Rajasthan में नेताओं की बयानबाजी पर बिफरे पीसीसी चीफ डोटासरा, पीएम मोदी पर साधा निशाना
Rajasthan प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी विधायकों की तरफ से अन्य नेताओं के लिए की जा रही बयानबाजी को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निर्देश जारी कर रखा है। जो भी बयान बाजी कर रहे हैं। वह उनके संज्ञान में है। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का हक किसी को नहीं है। सभी को मर्यादा में रहकर वही काम करना चाहिए। जो कांग्रेस की रीति नीति एवं संस्कार में है। डोटासरा सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने सचिन पायलट गुट के माने जाने वाले विधायक रामनिवास गावड़िया के मुख्यमंत्री के नजदीकी आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी। इधर इस मामले में चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि इन लोगों ने बीजेपी से मिलकर कांग्रेस सरकार गिराने का प्रयास किया था। पार्टी को इन लोगों ने कितना नुकसान पहुंचाया है। सबको मालूम है। मैं पार्टी का वफादार हूँ और रहूंगा।

राजस्थान में सियासी घमासान के बाद जारी की गई थी गाइडलाइन
प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले में उठे विवाद के बाद 25 सितंबर को अशोक गहलोत खेमे के नेताओं ने सचिन पायलट गुट के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बयान बाजी की थी। तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के नोटिस जारी भी किए गए थे। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 27 सितंबर को गाइडलाइन जारी कर पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी पर रोक लगाने के साथ उल्लंघन किए जाने पर एक्सएल की चेतावनी दी थी। वेणुगोपाल की इस गाइडलाइन के बाद अब महीने भर में ही फिर से खींचतान वाले बयान शुरू हो गए है।

डोटासरा ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर शब्द, हर कार्रवाई, हर वेशभूषा, विचित्र वेशभूषा सब चुनाव को लक्ष्य करके होता है। कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में प्रधानमंत्री ने अपनी विदेश यात्रा और अपने परिधान पर बहुत पैसा खर्च किया है। अगर पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तरह सादगी से रहते तो इतने पैसों से देश के तमाम गरीबों के लिए पक्की छत बन सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में अमीरी गरीबी की खाई बढ़ाई
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों को मित्र बनाने के अलावा महंगा डिजाइनर नियुक्त कर के सबसे महंगे कपड़े पहनते हैं। डोटासरा ने कहा कि देश में अमीरी और गरीबी के बीच खाई बड़ी है तो यह काम देश के प्रधानमंत्री ने और उनके पार्टी ने सोच समझकर किया है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ को पीएम राष्ट्रीय स्मारक घोषित करें। हम स्वागत करेंगे। लेकिन गुजरात और राजस्थान में चुनाव है। जब वह घोषणा करने आ रहे हैं। देश के पीएम के लिए सत्ता का केंद्र बिंदु केवल वोट हैं। जनता सब समझती है।












Click it and Unblock the Notifications