पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस पर उड़ाए गुब्बारे राजस्थान में आकर गिरे, लिखा था ये मैसेज
श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तानी गुब्बारा व झंडे मिले हैं। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के गांव 12 NP एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा व गांव जैतपुर में पाकिस्तानी झंडा मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
ग्रामीण महादेव विश्नोई ने बताया कि महेंद्र बाना के खेत में ग्रामीणों ने इस गुब्बारे को देखा था। इस गुब्बारे पर अंग्रेजी में आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। गुब्बारे के साथ अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नजर नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मौके पर पहुंचे रायसिंहनगर एएसआई सुभाष विश्नोई ने ग्रामीणों से जानकारी ली तथा गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।

अक्सर मिलते रहते हैं गुब्बारे
वहीं, संभावना यह जताई जा रही है कि 14 अगस्त को पाकिस्तान में आजादी का दिवस मनाया जाता है। इस दौरान काफी संख्या में गुब्बारे व ध्वज उड़ाए जाते हैं। श्रीगंगानगर जिला पाकिस्तान सीमा से लगता है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में अक्सर ऐसे पाकिस्तानी गुब्बारे में मिलते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications