OPINION: सीएम गहलोत की मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना संवारेगी नवोदित छात्रों का भविष्य, जानिए कैसे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के चहुंमुखी विकास के साथ ही शिक्षा पर भी जोर दे रहे हैं। सीएम गहलोत सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अव्वल होने का दवा भी करते नजर आते हैं। सीएम गहलोत शिक्षा और स्वास्थ्य को राज्य की प्राथमिकता बताते हैं। प्रदेश में गहलोत सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य का अधिकार लागू कर बड़ी राहत दी है। इसी के साथ गहलोत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी नवोदित प्रयास कर रही है। सीएम गहलोत ने हाल ही में विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 230 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके तहत राजकीय विद्यालयों के कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म मिलेगी। इससे प्रदेश के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

परिवार का आर्थिक भार कम करने की कोशिश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले से प्रदेश में अभिभावकों का आर्थिक भार कम होगा। महंगाई के इस दौर में शिक्षा को लेकर होने वाले खर्चों में कमी आएगी। आम आदमी का जब गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सीएम गहलोत का यह फैसला छात्र के परिवार को आर्थिक सहायता देने का काम करेगा। इस योजना के तहत राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को फ्री स्कूल ड्रेस का कपडा व स्कूल यूनिफार्म सिलाई के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को रुपए 200-200 मिलेंगे।

ashok gehlot

किन विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क यूनिफॉर्म

राजस्थान के 67 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफार्म व 200-200 रुपए जो विद्यार्थी सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत है। उन सभी विद्यार्थियों को इस मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना का लाभ मिलेगा। राजस्थान में गहलोत सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए एक नयी सरकारी योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी को दो स्कूल यूनिफार्म का कपडा एवं यूनिफार्म को सिलवाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को रुपए 200-200 दिए जाएंगे।

ऐसे मिलेंगे निशुल्क यूनिफार्म और 200 रुपए

मुख्यमंत्री निशुल्क स्कूल ड्रेस के लिए किसी प्रकार का कोई ऑनलाइन फॉर्म विद्यार्थी को नहीं भरवाना होगा। लेकिन जो बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। उन बच्चो के नाम परिवार के जनआधार कार्ड में जुड़े होना जरूरी है। साथ ही जिन बच्चो की उम्र 10 वर्ष से ज्यादा है। वो अपना एक बचत खाता खुलवाले ताकि ड्रेस सिलवाने के 200 रूपये जन आधार कार्ड में जुड़े बैंक खाते में मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+