OPINION: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले समाजहित में अशोक गहलोत ने लिए अहम फैसले, जानिए पूरा मामला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सामाजिक सुरक्षा की बात ही नहीं करते सामाजिक सुरक्षा को लेकर हरसंभव प्रयास भी कर रहे हैं। सीएम गहलोत ने अपने कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई प्रयास भी किए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो इसे लेकर जो योजनाएं शुरू की है। उनको लेकर देशभर में चर्चा है। हाल ही में सीएम गहलोत ने राजस्थान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पोषण के लिए जमीनें आवंटित करने का फैसला किया है। सीएम गहलोत के इस फैसले को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है। मंत्रिमंडल की रविवार को हुई बैठक में कई अहम फैसलों के साथ ही राजस्थान में शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 80 से अधिक सामाजिक संस्थाओं को सामुदायिक प्रयोजनार्थ रियायती दरों पर भूमि आवंटन करने का बड़ा निर्णय लिया है। राजनीति के जानकार इसे सीएम गहलोत का बड़ा फैसला बता रहे हैं।

राव गोगादेवजी और शहीद रूपाजी करपाजी के नाम पर महाविद्यालय

बैठक में राजकीय कन्या महाविद्यालय सेखाला जिला जोधपुर ग्रामीण का नामकरण राव गोगादेवजी राजकीय कन्या महाविद्यालय सेखाला जिला जोधपुर ग्रामीण करने का निर्णय भी लिया गया। इस निर्णय से सर्परक्षक लोकदेवता गोगाजी के प्रति सर्वसमाज की आस्था व जनभावना का सम्मान होगा। साथ ही राजकीय महाविद्यालय बेंगू, चित्तौड़गढ़ का नामकरण शहीद रूपाजी करपाजी राजकीय महाविद्यालय बेंगू जिला चित्तौड़गढ़ करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से बेंगू किसान आंदोलन में शहीद रूपाजी करपाजी के प्रति स्थानीय जनभावना का सम्मान होगा। इसी प्रकार राजकीय जनजाति आवासीय विद्यालय भेडोली का नामकरण स्वामी श्री जय शिवानन्द महाराज राजकीय जनजाति आवासीय विद्यालय भेडोली किए जाने का निर्णय लिया गया।

ashok gehlot

इंदिरा मायाराम के नाम से विद्यालय

मंत्रिमंडल ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगरू का नामकरण इंदिरा मायाराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगरू और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेवाड़ा (तहसील शिवगंज, सिरोही) का नामकरण सार्दुलसिंहजी दाता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोवाड़ा करने का निर्णय लिया है।

राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउण्डेशन को होगा भूमि आवंटन

राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउण्डेशन को प्राचीन भारतीय राजयोग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केन्द्र के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। मंत्रिमंडल ने राजस्थान आवासन मंडल की प्रताप नगर, सांगानेर आवासीय योजना में रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया है। इससे मानव जाति का सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हो सकेगा। नवगठित जिलों के सीमा पुनर्निवारण के लिए राजस्व मंत्री अधिकृत मंत्रिमंडल ने नवगठित कतिपय जिलों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में प्राप्त ज्ञापनों के निस्तारण के लिए राजस्व मंत्री को अधिकृत किया है।

राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी की होगी स्थापना

गहलोत मंत्रिमंडल ने राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी की स्थापना करने की स्वीकृति देते हुए सम्बन्धित विधान एवं मैमोरेण्डम ऑफ एसोसिएशन का अनुमोदन किया है। अकादमी की स्थापना होने से जैन भाषा के साहित्यों को संरक्षण प्राप्त होगा। साथ ही प्राकृत भाषा के उच्चस्तरीय ग्रन्थों पाण्डुलिपियों, साहित्य कोष, शब्दावली आदि की निर्देशिका तैयार होगी। जिससे इस भाषा के सम्बन्ध में आमजन को जानकारी प्राप्त होगी एवं प्राकृत भाषा समृद्ध होगी।

विभिन्न सेवाओं में बढ़ाया वेतनमान

राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान लेखा सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान वन सेवा एवं राजस्थान बीमा सेवा संवर्ग में वेतनमान बढाया जाएगा। इन सेवाओं में हायर सुपर टाइम स्केल पदों के वर्तमान पेलेवल एल-23 को बढ़ाकर एल-24 किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल ने राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। गांधी अध्ययन केंद्र सोसायटी के प्रारूप का अनुमोदन मंत्रिमंडल ने महात्मा गांधी विद्यापीठ गांधी अध्ययन केंद्र सोसायटी के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इससे संस्थान का सोसायटी एक्ट में पंजीकरण कर नवीन संस्थान की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। यह केंद्र टॉक रोड स्थित सेंट्रल पार्क कनक भवन में संचालित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+