Rajasthan : पैदा होते ही कोरोना से संक्रमित हुआ नवजात शिशु, 11 दिन में जीत ली Covid-19 से जंग

जयपुर, 11 मई। घर वो नन्हा मेहमान आया तो कोना-कोना खुशियों से सराबोर हो गया। फिर पता चला कि नवजाम की मां कोरोना पॉजीटिव है। बच्चे की भी जांच करवाई तो उसके शरीर में कोरोना वायरस पाया गया। यह मासूम बच्चा दुनिया में भले ही इस खतरनाक बीमारी के साथ आया हो, मगर इसने सिर्फ 11 दिन में कोरोना जैसी खतरनाक महामारी को हरा दिया। हालांकि नवजात की मां अभी वेंटिलेटर पर है।

Newborn child became Corona positive in Rajasthan Negative 11 days later

पूरा मामला जयपुर के इटर्नल हॉस्पिटल से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां पर कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी हुई तो बेटा भी पॉजिटिव निकला। जन्म लेते ही मासूम का सामना उस कोरोना बीमारी से हुआ जिससे पूरी दुनिया लड़ रही है, लेकिन बच्चे ने सिर्फ 11 दिन में कोरोना को हरा दिया और अब वो अपनी मां के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहा है।

गौरतलब है कि 28 अप्रैल को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो कोरोना पॉजिटिव थीं। उनकी डिलीवरी कराना भी अत्यंत आवश्यक था। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद शिशु को सांस लेने में कठिनाई होने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, नवजात की कोविड जांच कराई तो वो भी पॉजिटिव निकला। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ इस नवजात की अच्छे से देखभाल करने लगे।

उसकी देखभाल करने वाला नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर्स पीपीई किट पहनकर ही उसके पास जाते थे। हालांकि शिशु की कोरोना रिपोर्ट छह दिन बाद नेगेटिव आ गई थी, लेकिन फिर भी बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत थी, धीरे-धीरे शिशु की स्थिति में सुधार आया और लगभग 11 दिन बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया। 11 दिन बाद बच्चा बिना ऑक्सीजन के और बिना किसी भी तरह की तकलीफ के बिना दूध पी रहा है। उसको पचा पा रहा है। बच्चे को अस्पताल से अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+