राजस्थान में शासन सचिवालय परिसर में होगा नए कार्यालय भवन का निर्माण, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय परिसर में नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य के लिए 273.25 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति दी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय परिसर में नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य के लिए 273.25 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति दी है। उक्त निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किए जाएंगे। इसमें बहुमंजिला ब्लॉक का निर्माण, उत्तर एवं दक्षिण ब्लॉक के निर्माण कार्य, स्वच्छ जलाशयों का निर्माण, पाइप लाइन, सबमर्सिबल पम्प सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। आपको बता दें कि गहलोत ने सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शासन सचिवालय में नवीन कार्यालय भवन निर्माण के लिए घोषणा की थी। इसी घोषणा के क्रम में यह वित्तीय सहमति प्रदान की गई है।













Click it and Unblock the Notifications