Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुस्लिम पुलिसकर्मी बेझिझक रख सकते हैं दाढ़ी, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने फैसला वापस लिया

जयपुर। पुलिस में भर्ती हुए मुस्लिम दाढ़ी भी रख सकते हैं, इस पर कोई रोक नहीं हैं। राजस्थान में सरकार के एक प्रावधन के तहत पुलिसकर्मियों को लंबी दाढ़ी रखने को लेकर मनाही थी, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अब ये दिक्कत भी दूर कर दी है। राज्य सरकार के प्रावधनों के अनुसार, पुलिस विभाग का मुखिया पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की इजाजत प्रदान कर सकता है। सरकार द्वारा राजस्थान के अलवर जिले में तैनात 9 मुस्लिम पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की मनाही वाला फैसला वापस ले लिया गया है। यानी, अब पुलिसकर्मियों के लिए दाढ़ी रखने की इजाजत रहेगी।

muslim-policemen-keeping-their-beards-without-any-objection

अलवर जिले की पुलिस की ओर से जारी स्टेटमेंट में बताया गया है, 'कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल समेत कुल 32 पुलिसकर्मियों को दाढ़ी रखने की इजाजत दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक आधार पर इनमें से 9 पुलिसकर्मियों के दाढ़ी रखने पर मंजूरी वापस ले ली गई थी। मगर, सभी 9 पुलिसकर्मियों को अब दाढ़ी रखने की मंजूरी दे दी गई है।'

muslim-policemen-keeping-their-beards-without-any-objection

बताया जाता है कि ये वे 9 पुलिसकर्मी हैं, जो मुस्लिम थे। हालांकि, अब तय हुआ है कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जा सकता है और वे सिपाही अपना आवेदन दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+