पत्नी की जान लेकर खुद ट्रेलर से जा टकराया मुंशीलाल, अनाथ हो गई पांच बेटियां व एक बेटा
जयपुर, 13 सितम्बर। राजस्थान के जयपुर जिले के प्रागपुरा पुलिस थाना इलाके के पावटा में पत्नी की हत्या के बाद पति के भी खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। इस दम्पती के पांच बेटियां व एक बेटा है। पांचों बच्चे अनाथ हो गए। पुलिस को मृतक के कपड़ों की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसको अभी सावर्जनिक नहीं किया गया है।

मीडिया से बातचीत में विराटनगर के नवरंपुरा निवासी मुंशीलाल मीणा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पावटा के वार्ड तीन के शिवनगर में रहता था। सोमवार दोपहर उसने पत्नी मीरा देवी पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मुंशीलाल मीणा का शव बावड़ी के पास हाईवे पर पड़ा मिला। मीणा जानबूझकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बावड़ी के पास ट्रेलर की टक्कर से मुंशीलाल की मौत को स्थानीय लोगों ने शुरुआत में दुर्घटना समझा, मगर फिर पूरी कहानी सामने आई कि उसने पहले पत्नी की हत्या की है और बाद में खुद ने जान दे दी। हादसे के बाद एम्बुलेंस समय पार नहीं आई। इस पर लोगों ने आक्रोश जताया। एक्सीडेंट की वजह से रास्ता भी जाम हो गया।
पुलिस के अनुसार मुंशीलाल मीणा की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उनसे खुदकुशी की वजह का जिक्र किया है। हालांकि पुलिस ने अभी सुसाइड नोट में लिखी बातों का खुलासा नहीं किया है। उधर, पुलिस मुंशीलाल मीणा के घर पहुंची और उसकी पत्नी का शव मुर्दाघर में रखवाया है। वारदात में काम लिया गया चाकू भी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications